16 October 2026✝ मसीही गीत, नाम, क्विज़ और प्रेरणा
Today's Special

Le Ke Tera Naam Yeshu Tera Naam - ले के तेरा नाम यीशु तेरा नाम

Le Ke Tera Naam Yeshu Tera Naam - ले के तेरा नाम यीशु तेरा नाम
👁 15 Views
Support SongDP

ले के तेरा नाम यीशु तेरा नाम,

ले के तेरा नाम यीशु तेरा – 2

पाते हैं पापी क्षमा,

चलते हैं लंगड़े यहाँ – 2

बहरों के खुलते हैं कान,

रोगी रोगों से पाते आराम – 2

ले के तेरा नाम यीशु तेरा नाम,

ले के तेरा नाम यीशु तेरा – 2

पद 1

लाज़र को तूने बुलाया,

चलके बाहर कबर से वो आया – 4

जिसके मुर्दे भी सुनते आवाज़,

वो है यीशु नाम वो है यीशु नाम – 2

ले के तेरा नाम यीशु तेरा नाम,

ले के तेरा नाम यीशु तेरा – 2

पद 2

गहरे पानी भी थम जाते हैं,

आंधी तूफाँ भी रुक जाते हैं – 4

जब यीशु उठाता है हाथ,

देख यीशु का हाथ हाँ यीशु का हाथ – 2

ले के तेरा नाम यीशु तेरा नाम,

ले के तेरा नाम यीशु तेरा – 2

पद 3

जिस घर में यहोवा है रहता,

उस घर में शैतान घुस ना पाता – 4

उस घर में हो अमन अमान,

जिस घर में हो यीशु का नाम – 2

ले के तेरा नाम यीशु तेरा नाम,

ले के तेरा नाम यीशु तेरा – 2