तू मेरे जीवन की रोटी है, तू मेरे जीवन का पानी है
खाता रहूं पीता रहूं, तेरी ही महिमा गाता रहूं
तू मेरे जीवन की......
पद 1
मुझको मिली है जिन्दगानी है,
तेरी ही दी कुर्बानी है -2
तूने मुझे नया जीवन दिया,
तेरे लहू की ये निशानी है -2
तू मेरे जीवन की..
पद 2
मेरे सर पे हाथ तेरा,
देता है हर पल साथ मेरा -2
जाता रहूं मैं तेरी बंदगी में,
तू है यहोवा बाप मेरा -2
तू मेरे जीवन की.
पद 3
वायदा किया उसने बख्शी के साथ,
स्वर्गों में थामेगा यीशु मेरा हाथ -2
रखेगा वो मुझको दिल से लगाके,
अपना बना लेगा मुझको मेरा बाप -2
तू मेरे जीवन की.
Kidhar Ja Rahe Ho
किधर जा रहे हो